लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : मोदी के गढ़ में भाजपा के नीलकंठ ने तगड़ी टक्कर में सपा के महंत को दी शिकस्त, 33 सालों से शहर दक्षिणी में खिलता आ रहा है कमल

भारत : Delhi MCD Elections: केजरीवाल ने भाजपा पर किया हमला, कहा-260 सीट जीतेंगे, पीएम मोदी और शाह हमें कहां-कहां रोकेंगे

विश्व : यूक्रेन में 'मुश्किल हालात' से बचाने के लिए पाकिस्तानी नागरिक ने पीएम मोदी को बोला धन्यवाद, सामने आया वीडियो

विश्व : Video: पाकिस्तानी छात्रा ने यूक्रेन से सुरक्षित निकाले जाने पर किया PM Modi व भारतीय दूतावास का धन्यवाद, जल्द ही रवाना होंगी अपने वतन

भारत : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव नागेपुर में उठी शराब बंदी की मांग

भारत : International Women's Day: विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति पुरस्कार' विजेताओं से किया संवाद, देखें वीडियो

भारत : Russia Ukriane Crisis: रूसी राष्ट्रपति पुतिन से पीएम मोदी ने की 50 मिनट बात, कहा-यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से सीधे वार्ता करें

भारत : पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात, सूत्रों के हवाले से खबर

भारत : UP Election 2022: यूपी में आखिरी चरण का मतदान, वाराणसी समेत 54 सीटों पर 613 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

भारत : यूक्रेन से वापस आने वाले भारतीय छात्रों की पढ़ाई स्वदेशी कॉलेजों में पूरी कराई जाए, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की पीएम मोदी से मांग