लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

कारोबार : 7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी का ऐलान, एक जनवरी 2022 से लागू होगा

भारत : मुस्लिम शख्स ने पीएम मोदी की कमरे में लगाई तस्वीर तो मकान मालिक ने घर खाली करने और पीटने की दी धमकी, पुलिस के जनसुनवाई में बताई आपबीती

भारत : पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा- 'सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का सम्मान करें', बन रहे पूर्व प्रधानमंत्रियों के संग्रहालय को देखने की अपील

भारत : BJP Foundation Day: 6 अप्रैल को करोड़ों कार्यकर्ता, सांसद और मंत्री को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जानें क्या है पूरा मामला

भारत : बिहार विधान परिषदः पीएम मोदी से ऐसे मिले सीएम नीतीश, राजद MLC ने सदन में दिखाए फोटो, कार्यकारी सभापति नाराज, निलंबित 

विश्व : भारत दौरे से पहले कोरोना संक्रमित हुए इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट, अधर में लटकी यात्रा

ज़रा हटके : सुना है पेट्रोल पंपों से मोदी जी की हंसती हुई तस्वीरें हटाई जा रही हैं, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच जयंत चौधरी का ट्वीट

भारत : उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दानिश अंसारी ने कहा- मुसलमानों के सच्चे हैं हितैषी मोदी और योगी

भारत : यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल बोलीं- 'मोदी-योगी की जोड़ी को कोई नहीं तोड़ सकता है'

भारत : CAPF: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को जल्द खुशखबरी, कम से कम 100 दिन अपने परिवारों के साथ समय बिताने का मौका, अमित शाह जल्द करेंगे घोषणा