लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषदः पीएम मोदी से ऐसे मिले सीएम नीतीश, राजद MLC ने सदन में दिखाए फोटो, कार्यकारी सभापति नाराज, निलंबित 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2022 18:32 IST

Bihar Legislative Council: विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कार्रवाई की और सत्र में एक दिन के लिए राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह को निलंबित कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुलाकात को लेकर एक फोटो सदन में दिखाया था और कुछ टिप्पणी की थी.कार्यकारी सभापति के निर्णय के अनुसार सुनील कुमार सिंह के खिलाफ और भी कार्रवाई होगी.सभापति ने इस मामले को आचार समिति को सौंप दिया है ताकि सुनील सिंह के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जा सके.

पटनाः बिहार विधान परिषद से राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह को मंगलवार तक के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है. दरअसल, सदन की कार्यवाही के दौरान सुनील कुमार सिंह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुलाकात को लेकर एक फोटो सदन में दिखाया था और कुछ टिप्पणी की थी.

 

इसके बाद कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनके ऊपर यह कार्रवाई की और सत्र में एक दिन के लिए उन्हें निलंबित कर दिया. बताया जाता है कि कार्यकारी सभापति के निर्णय के अनुसार सुनील कुमार सिंह के खिलाफ और भी कार्रवाई होगी, सभापति ने इस मामले को आचार समिति को सौंप दिया है ताकि सुनील सिंह के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जा सके.

उनकी टिप्पणी को आचरण समिति में भी जांच की जाएगी. दरअसल, विधान परिषद में आज विनियोग विधेयक पर चर्चा हो रही थी. इसी बीच विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह बोलने के लिए खड़ा हुए. उन्होंने सदन में उस तस्वीर को दिखाना शुरू कर दिया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुक कर प्रणाम करते नजर आ रहे हैं.

नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की तस्वीर देख कर सत्ता पक्ष में सनसनी फैली. कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सुनील सिंह को कहा कि वे तस्वीर दिखाना बंद करें. लेकिन इसके बावजूद सुनील कुमार सिंह फोटो दिखाते रहे. इस व्यवहार को कार्यकारी सभापति ने गलत माना और उन्हें एक दिन के लिए सत्र से निलंबित कर दिया. 

वहीं, इस मामले को लेकर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मैंने सदन में कोई गलत नहीं कहा है. प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जो बात चल रही थी. वहीं मैंने सदन में भी कहा. अगर यह गलत है, तो सबसे पहले इन मीडिया पर मानहानि का मुकाबला दर्ज होना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि नियम सभी के लिए सामान होता है. हमारे नेताओं के लिए भी सदन में अमर्यादित टिप्पणी की जाती है.

इस सत्ता पक्ष के लोगों पर कार्रवाई नहीं होती है. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यदि यह कहना लगत है, तो सदन में एक नियम बना देना चाहिए कि जब तक नीतीश बाबू की सरकार है, तब तक विपक्ष की ओर से कोई नेता कुछ भी नहीं बोलेगा. उन्होंने कहा कि सदन यदि ऐसे ही चलेगा तो विपक्ष के सभी सदस्यों को हमेशा के लिए ही निलबंति कर दे, हम लोगों कभी भी नहीं जाएगा और न सवाल उठाएंगे.

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडीBJPनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर