लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व: लाल किला पहुंचे PM मोदी, विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी, 400 सिख संगीतकारों ने किया परफॉर्म

भारत : ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा, महात्मा गांधी को लेकर लिखा नोट, देखिए

भारत : जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाए जाने पर भड़कीं मायावती, कहा- दंगे, हिंसा के दोषियों, भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के बजाय गरीबों पर बुलडोजर चला रही सरकार

भारत : ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पहुंचे अहमदाबाद, दो दिन की भारत यात्रा, पीएम मोदी से कल मुलाकात

कारोबार : दाहोदः 9000 हॉर्सपावर वाला रेल इंजन, 20000 करोड़ खर्च, हजारों नौकरी, इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव यूनिट स्थापित करने का ऐलान, जानें पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा

भारत : तुलसीभाई, पीएम मोदी ने डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर टेड्रोस घेब्रेयसस को दिया नया नाम

ज़रा हटके : भारत इंडोनेशिया भी बन जाए तो मोदी को कुछ फर्क नहीं पडे़गा, अभिनेता ने कहा- पीएम किसी कीमत पर 2024 में जीतना चाहते हैं

भारत : JahangirPuri Violence: ‘नफरत के बुलडोजर’ को रोका जाए, राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर किया हमला

भारत : भारत जल्द आयुष चिह्न जारी करेगा, पीएम मोदी बोले-विशेष आयुष वीजा कैटेगरी शुरू करेंगे...

भारत : सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्वः सूर्यास्त के बाद देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जानें पूरा मामला