लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा, महात्मा गांधी को लेकर लिखा नोट, देखिए

By अनिल शर्मा | Updated: April 21, 2022 13:19 IST

दो दिवसीय भारत दौरे पर आए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन गुरुवार को गुजरात में अपने कार्यक्रमों को समाप्त कर शुक्रवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने के बाद बोरिस जॉनसन का यह पहला भारत दौरा हैबोरिस जॉनसन ने गुरुवार को गुजरात स्थित महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम का दौरा किया

अहमदाबादः पीएम नरेंद्र मोदी के निमंत्रम पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपने दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए हुए हैं। भारत आए यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को गुजरात स्थित महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम का दौरा किया। इस दौरान जॉनसन के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल भी मौजूद रहे। 

ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही साबरमती आश्रम में चरखा चलाया। इसके बाद उन्होंने एक नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री जॉनसन को साबरमती आश्रम द्वारा महात्मा गांधी की शिष्या बनी मेडेलीन स्लेड उर्फ मीराबेन की आत्मकथा 'द स्पिरिट्स पिलग्रिमेज' भेंट की गई।

इसके साथ ही बोरिस को 'गाइड टू लंदन' भी उपहार मं दी गई। मेडेलीन स्लेड उर्फ मीराबेन ब्रिटिश रियर-एडमिरल सर एडमंड स्लेड की बेटी थीं। 'गाइड टू लंदन' महात्मा गांधी द्वारा लिखी गई पहली कुछ पुस्तकों में से एक है जो कभी प्रकाशित नहीं हुई।

गौरतलब है कि जॉनसन के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला भारत दौरा है। इससे पहले भी उनके आने का कार्यक्रम बना था लेकिन कोरोना के चलते उन्होंने अपना दौरान रद्द कर दिया था। जॉनसन गुरुवार को गुजरात में अपने कार्यक्रमों को समाप्त कर शुक्रवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

उच्चायोग ने एक बयान में कहा गया कि जॉनसन अपनी भारत यात्रा का इस्तेमाल ‘‘दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के साथ हमारी भागीदारी को बढ़ाने, ब्रिटिश उद्योगों के लिए व्यापार की बाधाओं को कम करने और देश में नौकरियां तथा वृद्धि लाने’’ पर करेंगे। इसमें कहा गया है कि ब्रिटेन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रमुख नयी साझेदारी की भी पुष्टि करेगा, जिसमें डिजिटल स्वास्थ्य भागीदारी और भारतीय डीप-टेक तथा एआई स्टार्टअप्स के लिए संयुक्त निवेश निधि शामिल है।

टॅग्स :बोरिस जॉनसनब्रिटेनSabarmati Ashramमहात्मा गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की