लाइव न्यूज़ :

जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाए जाने पर भड़कीं मायावती, कहा- दंगे, हिंसा के दोषियों, भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के बजाय गरीबों पर बुलडोजर चला रही सरकार

By अनिल शर्मा | Updated: April 21, 2022 11:15 IST

बसपा प्रमुख ने कहा कि सरकार को उन अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्ती करनी चाहिये जिनके भ्रष्टाचार की वजह से ही अवैध निर्माण हो रहे हैं। मायावीत इस बाबत एक के बाद एक ट्वीट किए।

Open in App
ठळक मुद्देमायावीत ने कहा कि देश में जहां भी दंगे व हिंसा होती है, सरकार वहां कार्रवाई के नाम पर तुरन्त बुलडोजर चला रही हैबसपा प्रमुख ने कहा कि धर्म का इसके लिए इस्तेमाल करने से देश में आपसी सद्भाव खत्म हो जाएगा

लखनऊः बसपा प्रमुख मायावती ने हिंसा के बाद जहांगीरपुरी में एनडीएमसी द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान (बुलडोजर) को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की है। मायावती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी सहित देश के अन्य राज्यों में भी अवैध निर्माण की आड़ में जो बुलडोजर चलाये जा रहे हैं जिसमें गरीब लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। 

बसपा प्रमुख ने कहा कि सरकार को उन अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्ती करनी चाहिये जिनके भ्रष्टाचार की वजह से ही अवैध निर्माण हो रहे हैं। मायावीत इस बाबत एक के बाद एक ट्वीट किए। उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि देश में जहां भी दंगे व हिंसा होती है तो वहाँ कार्रवाई के नाम पर तुरन्त बुलडोजर चलाया जाए, जिसमें गरीब लोग भी पिस रहे हैं, यह उचित नहीं। बसपा प्रमुख ने कहा कि जो मूल दोषी हैं  उनके विरुद्ध ही सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिये।

मायावती ने केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में धर्म के इस्तेमाल से देश में आपसी सद्भाव खत्म होंगे और देश विरोधी ताकतें इसका गलत फायदा उठा सकती हैं। बकौल बसपा प्रमुख- धर्म को भी इसके लिए इस्तेमाल करना, तो इससे देश में आपसी सद्भाव खत्म होगा तथा इसका देश विरोधी ताकतें भी गलत फायदा उठा सकती हैं। इस मामले में भी सरकारों को जरूर सोचना चाहिए। बी.एस.पी. की यह सलाह।

गौरतलब है कि हनुमान जयंती पर शोभायात्रा पर पथराव और हिंसा के बाद  जहांगीरपुरी में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इलाके में सरकार द्वारा बुलडोजर कार्रवाई को चुनौती देने के लिए माकपा नेता और पर्व राज्यसभा सांसद बृंदा करात ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अधिकारी विध्वंस अभियान दोपहर जारी रखे।

टॅग्स :मायावतीजहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसासुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल