Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Tracking System: सरकार ने भारत में मोबाइल उपकरणों की बिक्री से पहले इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (आईएमईआई-15 अंक की संख्या) का खुलासा करना अनिवार्य कर दिया है। ...
Praveen Sood, CBI director, Mayank Agarwal: कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अगले निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। ...
सीबीआई के नये निदेशक की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के तीन सदस्यीय पैनल ने शनिवार को विस्तार से चर्चा की। जिसमें कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद का नाम भ ...
Karnataka Election Results: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की ‘नकारात्मक, सांप्रदायिक और झूठे प्रचार वाली’ राजनीति का अंत शुरू हो गया है। ...
सिद्धारमैया ने कर्नाटक चुनाव में पार्टी के उम्दा प्रदर्शन पर कहा कि कर्नाटक की जनता ने अपने वोट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्में को फेल कर दिया है। ...
Karnataka Election Result 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधामंत्री मोदी को भाजपा की हार का जिम्मेदार माना है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनाव में अपने आपको आगे रखकर जनता से वोट मांगा था। इसलिए यह मोदी की हार है। ...
कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर देश के तमाम सियासी गलियारों से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी क्रम में पप्पू यादव ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि सच्चाई की कर्नाटक स्टोरी ने नफ़रती झूठी केरला स्टोरी का कचूमर निकाल दिया है। ...