Praveen Sood CBI: क्रिकेटर मयंक के ससुर बने सीबीआई के नए निदेशक, 7 साल तक चला था बेटी से अफेयर, जानें इनके बारे में

Praveen Sood, CBI director, Mayank Agarwal: कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अगले निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 14, 2023 10:06 PM2023-05-14T22:06:44+5:302023-05-14T22:08:17+5:30

Praveen Sood CBI Mayank Agarwal’s father-in-law Praveen Sood’s daughter Ashita Sood new director of CBI | Praveen Sood CBI: क्रिकेटर मयंक के ससुर बने सीबीआई के नए निदेशक, 7 साल तक चला था बेटी से अफेयर, जानें इनके बारे में

अशिता सूद का अफेयर भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल के साथ करीब 7 साल तक चला।

googleNewsNext
Highlightsएक सरकारी आदेश में रविवार को यह जानकारी दी गई।वर्तमान निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है।अशिता सूद का अफेयर भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल के साथ करीब 7 साल तक चला।

Praveen Sood, CBI director, Mayank Agarwal: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल के ससुर प्रवीण सूद सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) के नए निदेशक होंगे। इससे पहले वे कर्नाटक के डीजीपी रह चुके हैं। अब वह दो साल के लिए सीबीआई के निदेशक रहेंगे। प्रवीण सूद 25 मई को नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

वर्तमान निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। सूद का जन्म 1964 में हिमाचल प्रदेश में हुआ था। आईआईटी दिल्ली से स्नातक सूद 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। प्रवीण सूद की बेटी अशिता सूद का अफेयर भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल के साथ करीब 7 साल तक चला।

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। क्रिकेटर ने लंदन में अशिता को प्रपोज किया था। दोनों ने 4 जून 2018 को शादी की थी। मयंक अग्रवाल इन दिनों आईपीएल 2023 में बिजी हैं। उन्होंने 16वें सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 9 पारियों में 20.78 की औसत और 114.02 की स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए।

वह इस सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। इस सीजन में उनका हाईएस्ट स्कोर 49 रन है। मयंक अग्रवाल ने अपने करियर में अब तक 21 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 36 पारियों में 41.33 की औसत और 53.48 की स्ट्राइक रेट से 1488 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में अब तक 5 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 5 पारियों में 17.20 की औसत और 103.61 की स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे में शतक या अर्धशतक नहीं लगाया है। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 32 रन है। मयंक ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है।

अधिकारियों के अनुसार सुबोध कुमार जायसवाल के 25 मई को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सूद को पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं और जायसवाल के बाद देश के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारत के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी की उच्चस्तरीय समिति की बैठक में शनिवार को उनके नाम को मंजूरी दी गई। कांग्रेस नेता चौधरी ने सीबीआई के अगले निदेशक के रूप में सूद के चयन पर कथित तौर पर असहमति जताई थी।

हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं था। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक आदेश में कहा गया है कि सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रवीण सूद की दो साल के लिए सीबीआई निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से अवगत कराया जाता है।

सूद आईआईटी-दिल्ली, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)-बेंगलुरु और न्यूयॉर्क में सिरैक्यूज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। सूद वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब उनका दो साल का तय कार्यकाल होगा। सूद इस समय कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक हैं।

वह पहले बेल्लारी और रायचूर जिलों के पुलिस अधीक्षक थे। वह बेंगलुरु शहर में पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) और मैसूर शहर के पुलिस आयुक्त थे। आईपीएस अधिकारी ने मॉरीशस सरकार के पुलिस सलाहकार के रूप में भी काम किया है। 

Open in app