Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा है कि ‘‘वे अपने मुख्यमंत्रियों के जरिए लूटते हैं और इसे अडानी को देते हैं तथा वह कारोबार करते हैं...।’’ ...
जब पीएम मोदी अपने हवाई जहाज से उतरे तो उन्होंने स्वागत के लिए आए अपने समकक्ष मारपे से गले मिला और उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद मारापे अपने छुककर प्रधानमंत्री मंत्री मोदी के पैर छूए और उनका आशीर्वाद लिया। ...
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने आतंकवाद पर पीएम मोदी के बयानों की आलोचना की और कहा कि भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता ने 'आतंकी हमले में कभी अपनी जान नहीं गंवाई' है। ...
पटना के गांधी मैदान में लगभग दस साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान हुए बम धमाकों के मामले में एक आरोपी मेहरे आलम को गिरफ्तार किया गया है। इसकी गिरफ्तारी दरभंगा में की गई। ...
जापान पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट भी किया था और लिखा था कि ‘‘जापान की यात्रा सार्थक रही। जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान कई नेताओं से मुलाकात की और उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री किशिदा, जापान सरकार और उसके लोगों का इस गर्मजोश ...
नए संसद भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान कक्ष, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान होगा। ...
प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन के एक सत्र में कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में भोजन, ईंधन और उर्वरक के संकट का सबसे ज्यादा असर विकासशील देशों में महसूस किया जा रहा है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल जापान दौरे पर हैं। इस दौरे में क्वाड बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी से कहा कि उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ लेना चाहिए। ...