Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाली सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अगले कुछ दिनों और हफ्तों में हर तरफ पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की तथाकथित "श्रेष्ठ उपलब्धियों" को प्रचारित-प ...
सुब्रमण्यम स्वामी ने सीधे पीएम को चुनौती देते हुए वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह दी है। स्वामी ने कहा कि मैं पहले ही छह बार संसद में जा चुका हूं, वो भी मोदी के न रहते हुए। मैं 7वीं बार भी जाना चुन सकता हूं जैसे कि वाराणसी से। ...
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर सोमवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ईंटों और गोलों से नहीं बल्कि 1.4 अरब लोगों की सोच व आकांक्षाओं के साथ स्वतंत्रता का विचार "नए भारत" का ...
स्वामी ने मुद्दा भले ही चीनी घुसपैठ का उठाया हो लेकिन उन्होंने इशारों मे ही नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान किए गए धार्मिक कर्मकांडों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि तांत्रिक पूजा हमेशा उल्टी पड़ती है और पंगु बना देती है जैसा कि रावण के साथ हुआ था। ...
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से लेकर असम की गुवाहाटी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का पीएम मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया। नॉर्थ ईस्ट के राज्य असम की यह पहली वंदे भारत ट्रेन है। ...
बिना किसी का नाम लिए हुए पीएम द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सही बताया है और कहा है कि 'धर्म 'दण्ड' स्थापित हो गया. देवता 'पुष्प' बरसाने लगे और 'गधे' चिल्लाने लगे. #myparilamentmypride.' ...