Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डॉ. विजय दर्डा ने कहा कि आज वातावरण ऐसा है कि 2024 में मोदी जी आ सकते हैं। ...
28 मई को राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नए संसद भवन की तस्वीर के साथ ताबूत की फोटो शेयर किया गया था। संसद भवन की तुलना ताबूत से किए जाने के बाद भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई थी और खूब हंगामा हुआ था। ...
केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने हवन-पूजन कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की आत्मा के शुद्धिकरण के लिए हवन कर हमने भगवान से उनको सद्बुद्धि देने की प्राथना की। ...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर मंगलवार को कहा कि यह कालखंड 'सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण' का रहा है और इस दौरान भारत के भाग्य व भविष्य को नयी दिशा दी गई ह ...
कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि हमारे लोगों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होनी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि सत्तारूढ़ शासन मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाएगा। ...
राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को नए संसद भवन को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा। ...
9 years of Seva: खबरों के मुताबिक, बीजेपी ने 30 मई को पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के अजमेर में एक भव्य रैली के साथ एक महीने की अवधि के लिए एक व्यापक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। ...
Lok Sabha Elections 2024: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न मुद्दों पर सर्वे हो रहा है और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही चुनाव की रणनीति तय होगी. ...