लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : कर्नाटक नतीजों पर पप्पू यादव ने घेरा भाजपा को, तंज करते हुए बोले- बजरंग बली ने कहा, तुम्हारी यह मजाल मेरे साथ करेगा राजनीति

भारत : पीएम मोदी पर जगदीश शेट्टर का सीधा हमला, बोले- मोदी चार बार के सीएम, दो बार के पीएम हैं, क्या 2024 के बाद राजनीति छोड़ देंगे?

भारत : जेडीएस संग गठबंधन सरकार पर बोले जयराम रमेश- इसकी कोई गुंजाइश नहीं, जानें और क्या कहा

भारत : 'मन की बात' का 100वां एपिसोड नहीं सुनने पर नर्सिंग की 36 छात्राओं पर कार्रवाई, हॉस्टल से निकलने से रोका; महुआ मोइत्रा ने कसा तीखा तंज

भारत : पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक- तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं

भारत : कल गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 4 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

भारत : वीडियो: सीएम गहलोत को मंच पर बुलाए जाने के बीच कार्यक्रम में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे; हाथ हिलाकर प्रधानमंत्री ने लोगों को ऐसे किया शांत

भारत : व्हाइट हाउस ने किया पीएम मोदी के 22 जून के अमेर‍िका दौरे का ऐलान, स्टेट डिनर की मेजबानी करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

भारत : कर्नाटक एक्जिट पोल: जानिए किन क्षेत्रों में कांग्रेस पड़ी भारी, कहां भाजपा रही आगे

भारत : पप्पू यादव ने कर्नाटक चुनाव को लेकर साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, ट्वीट करके बोले- कर्नाटक जमकर वोट दो, अडानी के मित्र को ऐसा चोट दो...