लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

कारोबार : RBI To Withdraw Rs 2000 Notes: 500, 1000 के बाद 2000 रुपये का नोट..., जानें आरबीआई फैसले की 11 मुख्य बातें

कारोबार : 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेगा आरबीआई, 30 सितंबर तक बैंक में जमा कराएं

कारोबार : क्रेडिट, डेबिट कार्ड से विदेशों में सात लाख रुपये तक खर्च पर नहीं कटेगा टीसीएस, केंद्र सरकार का अहम फैसला

विश्व : 19 मई को जापानी शहर हिरोशिमा में होगी क्वाड के नेताओं की अहम बैठक, हिंद महासागर में मिल रही चीनी चुनौती पर होगी चर्चा

भारत : पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन गतिरोध और पाकिस्तान को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा-आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त अनुकूल माहौल बनाएं

भारत : जी7 समूह सम्मेलनः हिरोशिमा पहुंचे पीएम मोदी, 40 से अधिक कार्यक्रमों में लेंगे भाग, भारतीय समुदाय ने यूं किया स्वागत, देखें वीडियो

भारत : New Parliament House: 28 मई को उद्घाटन, 1272 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था, 64500 वर्ग मीटर, जानें संसद भवन की और खासियत

कारोबार : केंद्र सरकार को 87416 करोड़ रुपये देगा भारतीय रिजर्व बैंक, 2021-22 में 30,307 करोड़ रुपये था, जानें

विश्व : पीएम मोदी, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ जापान में कर सकते हैं द्विपक्षीय बैठक

कारोबार : रक्षा उत्पादन पहली बार एक लाख करोड़ रुपये के पार, स्वदेशी डिजाइन, विकास को बढ़ावा, जानें कहां हो रहे खर्च