लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : दो हजार रुपये के नोट वापस लेने को लेकर खड़गे का मोदी पर तंज, जापान यात्रा को लेकर कही ये बात

विश्व : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से की मुलाकात, जाने क्या कहा, देखें वीडियो

भारत : बिहार: सम्राट चौधरी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हुई कार्यसमिति की पहली बैठक, केंद्र की उपलब्धियों को जनता तक ले जाने का निर्णय

विश्व : G7 Summit 2023: जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से खुद मिलने आए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, दोनों नेताओं ने गले लगकर की मुलाकात, देखें वीडियो

विश्व : चीन के सैन्य विस्तार पर बोले पीएम मोदी- संप्रभुता, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का सम्मान करता है भारत

भारत : अचानक पैसा और पावर आने से बददिमाग हो गए आप..., 2000 की नोट बंद होने पर केजरीवाल के तंज पर खुशबू सुंदर का पलटवार

विश्व : देखें: पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- दुनिया 'हिरोशिमा' शब्द सुनते ही कांप जाती है...

कारोबार : RBI To Withdraw Rs 2000 Notes: हैरान मत होना यदि 1000 रुपये का नोट फिर से जारी हो जाए, चिदंबरम ने पीएम मोदी पर किया हमला, 2000 के नोट को सितंबर 2023 के बाद चलन से बाहर

कारोबार : RBI To Withdraw Rs 2000 Notes: 500, 1000 के बाद 2000 रुपये का नोट..., जानें आरबीआई फैसले की 11 मुख्य बातें

कारोबार : 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेगा आरबीआई, 30 सितंबर तक बैंक में जमा कराएं