Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
PM Kisan Yojana 15th Installment: झारखंड के खूंटी जिले में जनजातीय गौरव दिवस से संबंधित समारोह में प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर किसानों के बैंक खातों में डिजिटल रूप से धन हस्तांतरित किया। ...
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पीएम मोदी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए की गई "मूर्खों के सरदार" वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा का कोई ख्याल नहीं है। ...
लोक नायक बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके झारखंड स्थित पैतृक गांव उलिहातु पहुंचे। बिरसा के गांद पहुंचने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। ...
पीएम किसान योजना के हिस्से के रूप में, पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं, जो प्रति वर्ष 6,000 रुपये है। किसानों को हर साल तीन किस्तों- अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में वित्तीय सहायता दी जाती है। ...
चुनाव आयोग ने उनसे 16 नवंबर तक बयान देने को कहा है कि एमसीसी के उल्लंघन के साथ-साथ चुनाव और दंडात्मक कानूनों के प्रावधानों के लिए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। ...
अमित शाह ने कहा अभी हमारा सबसे बड़ा पर्व दीपावली निकला है और मप्र में इस बार तो तीन बार दीवाली होगी, पहली आपने मना ली, दूसरी दीवाली 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनने के बाद मनाएंगे और तीसरी दीवाली 22 जनवरी को अयोध्या में बने भगवान श्रीराम मंदिर में प्र ...
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विदिशा में कहा कि पीएम मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने विधायकों को खरीदा और मध्य प्रदेश की चुनी हुई कांग्रेस की सरकार को गिरा दिया था। ...