Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर "किसानों की आय दोगुनी करने" से लेकर "काला धन वापस लाने" तक कई बातों को लेकर उनपर बेहद तीखा हमला किया है। ...
पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने गुरुवार को अपील की कि किसानों की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे उनसे बात करें और किसानों की मांग का समाधान निकाला जाए। ...
इस मंदिर को ज्ञानिक तकनीकों और प्राचीन वास्तुकला विधियों का उपयोग करके बनाया गया है। बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा निर्मित यह हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। ...
Hindu temple in Abu Dhabi 2024: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सात अमीरातों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात शिखर, ऊंटों की नक्काशी और राष्ट्रीय पक्षी बाज अबू धाबी में पत्थरों से बने पहले हिंदू मंदिर में मेजबान देश की झलक पेश करते हैं। ...
वीडियो में किसान कहते नजर आ रहे हैं कि अगर प्रधानमंत्री दोबारा पंजाब में आने की हिमाकत की तो, वो इसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए। इस तरह का बयान ऐसे समय में आया है, जब देश भर में किसानों का आंदोलन चल रहा है और सभी 'दिल्ली चलो' के साथ देश ...
Rajya Sabha Election 2024: बीजू जनता दल (बीजद) आगामी राज्यसभा चुनाव में राज्य के रेलवे और दूरसंचार विकास के व्यापक हित के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा। ...
यूएई में आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत बुर्ज खलीफा पर 'गेस्ट ऑफ ऑनर - भारत गणराज्य' लिखे शब्दों से किया गया। ...