Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Modi Govt Onion Export Ban: उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, ‘‘ प्याज निर्यात पर प्रतिबंध नहीं हटाया गया है। यह जारी है। मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं है।’’ ...
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को रोककर कथिततौर पर रायबरेली और अमेठी की उपेक्षा करके का आरोप लगाया है। ...
अपनी जम्मू यात्रा की पूर्व संध्या पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि दिन भर की यात्रा के दौरान वह जिन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, वे क्षेत्र के 'सर्वांगीण विकास' के लिए एक 'बड़ा बढ़ावा' हैं। ...
Andhra Pradesh Lok Sabha Elections 2024: तेदेपा ने 10 फरवरी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने की योजना बनाई थी, लेकिन गठबंधन की बातचीत के कारण इसमें देरी हुई। ...
West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि हम अपना खून देने के लिए तैयार हैं। लेकिन बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे। ममता ने कहा कि हम बंगाल के किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं जाने देंगे। ...
प्रधानमंत्री ने कहा, "अगले 100 दिनों में, हममें से प्रत्येक को बाहर जाना है और नए मतदाताओं, प्रत्येक लाभार्थी और प्रत्येक समुदाय तक पहुंचना है। हमें हर किसी का विश्वास और समर्थन जीतना है। ...