Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय राय से लगभग 84 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। शुरुआत में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुरुआत में कांग्रेस के अजय ...
वोट शेयर के मामले में भाजपा सबसे आगे है। बीजेपी को अब तक 39.18 प्रतिशत वोट मिले हैं। इसके बाद कांग्रेस को 25.76 प्रतिशत वोट मिले हैं। अन्य दलों में बसपा को 1.89 प्रतिशत, सीपीआई एम को 1. 77 प्रतिशत, जेडीयू को 0.72 प्रतिशत, समाजवादी पार्टी को 3.80 प्रत ...
Varanasi Lok Sabha Seat: वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9066 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के अजय राय को पीछे छोड़ दिया है। ...
Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है और यही कारण है कि दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में लड्डू भी बन रहे हैं और पूरियां भी तली जा रही हैं। ...
1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने न केवल रिकॉर्ड संख्या में सीटें जीतीं, बल्कि उसे किसी भी पार्टी के लिए अब तक का सबसे अधिक 48.12% वोट शेयर भी मिला। इससे पहले आखिरी बार कोई पार्टी इसके करीब तब पहुंची थी जब 1957 में आजादी के बाद दूसरे आम चुनाव में ...