लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Lok Sabha Elections 2024: मोदी सरकार जनता की सरकार है, उद्धव की सेना आत्मचिंतन करे, एकनाथ शिंदे ने केंद्र की प्रशंसा करते हुए ठाकरे पर साधा निशाना

भारत : Lok Sabha Elections 2024: मोदी सत्ता में लौटे तो भाजपा का वजूद खत्म हो जाएगा, देश में चुनाव नहीं होंगे, सिर्फ मोदी ही रहेंगे, स्टालिन ने कहा

भारत : Modi Yogi Roadshow Ghaziabad: मोदी-योगी ने किया रोड शो, सड़क के दोनों तरफ लोगों का जनसैलाब

भारत : Narendra Modi Ghaziabad Roadshow: 'जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे', मोदी के लिए दीवानी हुई जनता

भारत : Lok Sabha Election 2024: झारखंड में झंझट में फंसी है भाजपा, मोदी नाम के सहारे पार लग सकती है डगमगाती नैया

भारत : Yogi Adityanath Nagina Rally: खतरा बनेंगे तो 'हम 'राम नाम सत्य भी करवा देते हैं', माफियाओं पर बरसे योगी आदित्यनाथ

भारत : PM Modi Ajmer: 'भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है', पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर किया प्रहार

भारत : PM Modi Uttar Pradesh: '2 लड़कों की फ्लॉप हुई फिल्म इन लोगों ने फिर रिलीज की', इंडी गठबंधन पर मोदी ने साधा निशाना

भारत : PM Modi Saharanpur: 'मैं गालियां खा रहा हूं', सिर्फ आपके बच्चों का भविष्य बचाने के लिए, पीएम मोदी ने भष्ट्राचार पर किया प्रहार

भारत : PM Modi Saharanpur: 'रामनवमी में राम लला टेंट में नहीं भव्य मंदिर में दर्शन देंगे', पीएम मोदी ने कहा,'भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है'