PM Modi Ajmer: पीएम मोदी ने शनिवार को अजमेर का दौरा किया। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी ने एक झूठ पुलिंदा का जारी किया है, अपना घोषणा पत्र जारी किया है। हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।
मुस्लिम लीग के उस समय के विचारों को कांग्रेस आज भारत पर आज थोपना चाहती है। मुस्लिम लीग की छाप वाले इस घोषणा पत्र में जो बचा-कुचा हिस्सा था, उस पर वामपंथी हावी हो गए हैं। आज कांग्रेस के पास न सिद्धांत बचे हैं और न ही नीतियां बची हैं। ऐसा लग रहा है, कांग्रेस सब कुछ ठेके पर दे चुकी है, पूरी कांग्रेस पार्टी को आउट सोर्स कर चुकी है।
मोदी ने इनकी लूट की दुकान का शटर गिरा दिया है
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग जनता के पैसों को लूटना अपना खानदानी हक समझते थे। मोदी ने बीते 10 वर्षों में लूट की बीमारी का परमानेंट इलाज कर दिया है। मोदी ने इनकी लूट की दुकान का शटर गिरा दिया है। इसलिए ये बौखलाए हुए हैं। हमने संसद में तीन दशक से लटका हुआ 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से हमारी माताओं-बहनों के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण पक्का कर दिया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए नहीं कांग्रेस भ्रष्ट्राचारी को बचाने के लिए रैली कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद है तो मैं लड़ता रहूंगा और भ्रष्ट्राचार खत्म करूंगा। आपने 10 साल में जो कार्रवाई देखी, अभी तो बहुत कुछ होना बाकी है। 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान होना है। मुझे विश्वास है कि यहां की 25 की 25 सीट जीतेंगे। हमें पोलिंग बूथ जीतना होगा। सुबह-सुबह मतदान हो जाना चाहिए।