Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार के सिवान से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस तेज रफ्तार में थी और उसने दूध के टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। इससे पहले कहा गया था कि टैंकर ने बस को टक्कर मारी थी। ...
यीशु के प्रथम प्रेषित और रूस के संरक्षक संत, सेंट एंड्रयू के सम्मान में ज़ार पीटर द ग्रेट द्वारा 1698 में स्थापित, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल रूस का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। ...
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि आज क्रूर मिसाइल हमला रूस की ओर से किया गया जिसमें करीब 37 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता का दुनिया के सबसे बड़े खूनी को गले लगाना बेहद अफसोसजनक और चिंता का विषय है। ...
एक समय यहां हर घर में गाना गाया जाता था, 'सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी।' यह गाना भले ही पुराना हो गया है, लेकिन भावनाएं सदाबहार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के साथ भारत की दोस्ती की मिशाल के बारे में भी इंडियन डायसपोरा में ...
PM Modi Russia Visit live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 साल देश ने विकास का ‘ट्रेलर’ देखा जबकि आने वाले 10 साल तेज वृद्धि के होंगे तथा भारत की नयी गति दुनिया के विकास का नया अध्याय लिखेगी। ...
PM Modi Russia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन डायसपोरा प्रोग्राम में बोले कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि में भारत ने अहम रोल निभाया है, जिसके बूते ही भारत एक ऐसे स्थान पर खड़ा है, जहां आप दुनिया को उसकी उपलब्धि बता सकते हैं। ...