Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
पीएम मोदी के साथ संक्षिप्त बातचीत के दौरान 45 वर्षीय क्रिकेट आइकन मुस्कुराते हुए नज़र आए। गेल को पारंपरिक 'नमस्ते' अभिवादन करते हुए भी देखा गया, जिसका पीएम मोदी ने तुरंत जवाब दिया। ...
Mirzapur Accident: मिर्जापुर में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना देर रात करीब एक बजे मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर कछवां और मिर्जामुराद के बीच जीटी रोड पर हुई। ...
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली को प्रतिष्ठित श्रेणी में शामिल किया गया है। वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा भारतीय भाषाओं पर ध्यान केंद्रित किया है...आज, पाँच भाषाओं - मराठी, पाली, प्राकृत, अ ...
Ladakh Activist Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक कहते हैं, "150 से अधिक पदयात्री लेह से दिल्ली पहुंचे। जब हम दिल्ली पहुंचे तो हिरासत के कारण हमें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा। ...
PM Modi letter to Neeraj Chopra mother: जिस तरह आपका बनाया भोजन जैसे भाई नीरज को देश के लिये मेडल जीतने की ऊर्जा देता है, वैसे ही ये चूरमा अगले नौ दिन मुझे राष्ट्र सेवा की शक्ति देगा। ...
North Bihar FLOOD News: तेजस्वी यादव ने आगे लिखा है कि एनडीए की नीतीश सरकार ने केंद्र की यूपीए सरकार से एक लाख टन अनाज की मांग की थी, लेकिन केंद्र की यूपीए सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद एवं राहत के लिए एक लाख 25 हज़ार टन अनाज बिहार को दिया। ...
Rajinikanth in Hospital: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता से फोन पर बात कर अभिनेता के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ...