राज्यसभा में एक पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए पुरी ने कहा, अगर एयरलाइंस का निजीकरण नहीं किया गया तो उसे बंद करना पड़ेगा. विनिवेश की प्रक्रि या जारी है. प्रक्रि या पूरी होने के बाद बोलियां मंगाई जाएंगी. ...
भारत इस बात को सुनिश्चित करने के उपाय कर रहा है कि रक्षा बल अभियानगत एवं सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहे। नाइक ने कहा कि 2019 में चीन की सेना द्वारा सीमा का उल्लंघन किये जाने की घटनाओं की संख्या के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है ...
अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात को लेकर विपक्ष द्वारा जतायी गयी चिंता के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि सरकार इसके विभिन्न क्षेत्रों के समक्ष आ रही चुनौतियों से अवगत है और वह इन समस्याओं का सकारात्मक समाधान ढूंढने के लिए प्रतिबद्ध ...
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का यह बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले राज्यपाल और बनर्जी ने अभिवादन का आदान-प्रदान नहीं किया था, लेकिन मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान एक दूसरे पर हमला बोला था। ...
लोकसभा ने कांग्रेस के वाकआउट के बीच विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) अधिनियम संशोधन विधेयक को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी, जिसमें प्रधानमंत्री और उनके साथ निवास करने वाले उनके निकट परिवार के सदस्यों को ही एसपीजी सुरक्षा का प्रावधान किया गया है। ...
निचले सदन में विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सहित विपक्ष सदस्यों की उन चिंताओं को बेबुनियाद बताया जिसमें कहा गया था कि गांधी परिवार की सुरक्षा के संबंध में राजनीति के तहत काम किया गया है। ...
कांग्रेस के मनीष तिवारी ने लोकसभा में ‘विशेष सुरक्षा समूह (संशोधन) विधेयक, 2019’ पर चर्चा में भाग लेते हुए आगाह किया कि इतिहास गवाह है कि जब जब ऐसे ‘नकारात्मक’ कदम उठाये गये उसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ा है। ...
अमित शाह ने कहा कि लोकसभा में 5 साल की अवधि के लिए सरकार द्वारा आवंटित आवास पर रहने वाले एक पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार को एसपीजी कवर भी दिया जाएगा। ...