ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
इस बयान का पलटवार करते हुये तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि बनर्जी का मानसिक संतुलन सिर्फ उसी वक्त खोया था जब उन्होंने 2012 में रेलमंत्री के तौर पर तत्कालीन तृणमूल सांसद रॉय के नाम की सिफारिश की थी। ...
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीबीआई के उन अधिकारियों का नाम बताने की रविवार को चुनौती दी, जिन्होंने भगवा दल में शामिल होने के लिए तृणमूल कांग्रेस नेताओं को कथित तौर पर धमकी दी थी। दरअसल, यहां शहीद दिवस रैली को संब ...
तृणमूल कांग्रेस नेताओं के एक बड़े तबके पर ‘कट मनी’ लिए जाने के आरोपों के जवाब में बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 26 जुलाई से भाजपा के खिलाफ आंदोलन शुरू करें और उसके नेताओं से काला धन तथा उज्ज्वला योजना में लिया गया ‘कट मनी’ वापस करने की म ...
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी 26 जुलाई को राज्यवयापी विरोध प्रदर्शन करेगी और भाजपा द्वारा ‘‘जुटाए गए’’ काले धन को वापस करने की मांग करेगी। ...
ममता बनर्जी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के स्थान पर बैलेट पेपर लाने की मांग की है और कहा है कि लोकतंत्र को बचाने एवं चुनाव के दौरान कालेधन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए देश में चुनाव सुधार जरूरी हैं। ...
बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘मैं बंगाल के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए जगदीप धनखड़ का स्वागत करती हूं। मुझे अभी इस बारे में मीडिया से पता चला है। मैं उनका हमारे सुंदर प्रदेश में स्वागत करती हूं।’’ ...
पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता ने बताया कि रैली के लिए एक औपचारिक निमंत्रण किशोर को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के संगठन ‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आईपैक)’ के सदस्य 2021 के विधानस ...
गौरतलब है कि इससे पहले मोइत्रा, इस समाचार चैनल और एडीटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर चुकी हैं। चैनल ने तब यह कहा था कि मोइत्रा का संसद में 25 जून को दिया भाषण ‘‘फासीवाद के सात लक्षण’’ चोरी किया हुआ था। ...