लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun-kharge, Latest Marathi News

Read more

मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। 

भारत : राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस के लोग मुझे मार डालेंगे?, अधिकारी से मिले शकील अहमद, पटना और मधुबनी आवास पर हमला कर सकते?

भारत : बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार पर गाज?, विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद छुट्टी तय?, सभी 6 विधायक नाराज

भारत : मंच पर शशि थरूर का नाम नहीं, राहुल गांधी के व्यवहार से ‘आहत’ कांग्रेस सांसद?, केरल विधानसभा चुनाव के लिए रणनीतिक बैठक में शामिल नहीं...

भारत : बिहार में कांग्रेस के साथ खेला, आखिर क्यों नाराज 6 विधायक?, 22 जनवरी को राहुल गांधी दिल्ली में करेंगे मीटिंग

भारत : कौन थे भीमन्ना खांडरे?, 102 वर्ष की आयु में निधन

भारत : विधानसभा चुनाव 2026ः भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, बंधु तिर्की को असम और सचिन पायलट, केजे जॉर्ज, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार को केरल की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

भारत : कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवसः हमारी शक्ति भले ही कम हुई, हमारा हौसला अब भी बुलंद, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-किसी से समझौता नहीं किया

भारत : 2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

भारत : CWC Meet: लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों पर गंभीर संकट?, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-मनरेगा पर आंदोलन करो

भारत : Kerala local body polls: केरल निकाय चुनाव में जीत पर कांग्रेस ने कहा- ‘लाल किलों’ के ढहने की हुई शुरुआत