कोलकाता अपने आप में इतिहास समेटे हुए है। करीब 400 साल पुराने इस शहर को क्षेत्रफल के मामले में नई दिल्ली के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। ब्रिटिश राज के समय लंदन के बाद कोलकाता दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण शहर था। यह शहर भारत की राजधानी भी रहा है। इस शहर को सिटी ऑफ ज्वॉय तो कहा ही जाता है। साथ ही इसे सिटी ऑफ पैलेसेज, सिटी ऑफ प्रोसेसन्स और कल्चरल कैपिटल ऑफ इन्डिया भी कहा जाता है। यात्रियों के मामले में हावड़ा स्टेशन देश के किसी भी अन्य ट्रेन स्टेशन की तुलना में अधिक व्यस्त है। हावड़ा ब्रिज कोलकाता शहर की पहचान है। इस तरह का पुल देश में अन्यत्र कहीं नहीं है। Read More
विशेषज्ञों की एक टीम धुआं निकलने के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मेट्रो प्रवक्ता इंद्राणी बनर्जी ने कहा कि चांदनी चौक से लेकर टॉलीगंज के बीच ट्रेनों की आवाजाही एहतियाती तौर पर स्थगित कर दी गयी है। ...
संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र तैयार किया गया और इसे 24 अक्टूबर 1945 को लागू किया गया। इस तरह 24 अक्टूबर को प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। ...
पिछले साल इसी अवधि की तुलना में बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रॉपर्टी से जुड़ी परामर्श देने वाली फर्म एनारॉक ने यह जानकारी दी। एक साल पहले की इसी अवधि में करीब 1.33 लाख करोड़ रुपये के मकानों की बिक्री हुई थी। ...
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने बात कही। यादव ने अंतरराष्ट्रीय रेल सम्मेलन-2019 और 13 वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कहा कि परियोजना को शुरू होने के बाद उसे पूरा होने में चार साल लगेंगे। ...
कलकत्ता विश्वविद्यालय की कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने मंगलवार को कहा, ‘‘राज्य विश्वविद्यालयों में हम शीर्ष पर हैं और आईआईटी तथा आईआईएससी समेत केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों से महज कुछ पायदान नीचे हैं।’’ ...