किरेन रिजिजू अरुणाजल के रहनेवाले बीजेपी नेता हैं, जिन्हें बीजेपी का कद्दावर नेता माना जाता है। 19 नवंबर 1971 को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले के नफ्रा में जन्मे किरेन रिजिजू ने दिल्ली से ग्रेजुएशन और कानून की पढ़ाई की है। किरेन रिजिजू के पिता रिन्चिन खारू जाने माने नेता रहे हैं। वह अरुणाचल प्रदेश की प्रथम विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष भी रहे। किरण रिजिजू की माता का नाम चिरई रिजिजू है। किरेन रिजूजू को साल 2004 में अरुणाचल पश्चिम से लोकसभा का टिकट दिया गया और पहली बार सांसद बने। इसके बाद वह 2009 के चुनाव हार गए, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में एकबार फिर सांसद बने और मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाया गया। किरेन रिजूजू ने साल 2019 में भी जीत दर्ज की और मोदी सरकार-2 में उन्हें खेल मंत्री बनाया। 2021 में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उन्हें कानून मंत्री बनाया गया है। Read More
Goa swimming coach: एक 15 वर्षीय महिला तैराक से कथित छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद गोवा तैराकी संघ (जीएसए) में कार्यरत कोच सुरजीत गांगुली को किया गया बर्खास्त ...
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु हाल ही में जब बासेल में विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद लौटी तो खेलमंत्री ने मुलाकात के दौरान उन्हें दस लाख रुपये का चेक दिया था। ...
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत निशानेबाजी में काफी अच्छा प्रदर्शन करता हे और खेलों से इसे बाहर करना भारतीय ओलंपिक संघ को अच्छा नहीं लगा, जिसने धमकी दी कि अगर इस फैसले पर विचार नहीं किया गया तो वह इन खेलों का बहिष्कार करेगा। ...