किरेन रिजिजू अरुणाजल के रहनेवाले बीजेपी नेता हैं, जिन्हें बीजेपी का कद्दावर नेता माना जाता है। 19 नवंबर 1971 को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले के नफ्रा में जन्मे किरेन रिजिजू ने दिल्ली से ग्रेजुएशन और कानून की पढ़ाई की है। किरेन रिजिजू के पिता रिन्चिन खारू जाने माने नेता रहे हैं। वह अरुणाचल प्रदेश की प्रथम विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष भी रहे। किरण रिजिजू की माता का नाम चिरई रिजिजू है। किरेन रिजूजू को साल 2004 में अरुणाचल पश्चिम से लोकसभा का टिकट दिया गया और पहली बार सांसद बने। इसके बाद वह 2009 के चुनाव हार गए, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में एकबार फिर सांसद बने और मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाया गया। किरेन रिजूजू ने साल 2019 में भी जीत दर्ज की और मोदी सरकार-2 में उन्हें खेल मंत्री बनाया। 2021 में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उन्हें कानून मंत्री बनाया गया है। Read More
सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में कॉलेजियम सिस्टम के जरिये जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाने के लिए कानून मंत्री किरेन रिजिजू का सपोर्ट किया लेकिन साथ में मोदी कैबिनेट के गठन को भी अपारदर्शी बताते हुए रिजिजू पर तीखा व्यंग्य भी कर दिया है। ...
भाजपा शासित उत्तराखंड की तरह गुजरात सरकार ने भी समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए न्यायिक कमेटी बनाने का ऐलान कर दिया है। इस कदम के साथ गुजरात देश का दूसरा राज्य हो गया, जो इस मुद्दे पर न्यायिक आयोग बनाने जा रहा है। ...
सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने केंद्रीय विधि मंत्री किरेन रीजीजू को पत्र लिखकर जन प्रतिनिधित्व कानून में कुछ संशोधन की अनुशंसा की है। ...
सुप्रीम कोर्ट से रिटायर जस्टिस बीएन श्रीकृष्णा ने देश की मौजूदा हालात के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा था कि आज की शासन व्यवस्था में 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' पर अंकुश लग रहा है। इसके जवाब में कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री ...
कानून मंत्री रिजिजू ने अगले चीफ जस्टिस की नियुक्ति के मामले में कहा कि उन्हें भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना द्वारा अगले मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति से संबंधित संभावित उत्तराधिकारी को नामित करने वाला पत्र मिल चुका है और इस संबंध में आगे की ...