जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
MP BJP Sankalp Patra 2023: गरीब परिवारों की लड़कियों को स्नातकोत्तर (पीजी) तक मुफ्त शिक्षा, 12वीं कक्षा तक गरीब छात्रों को मुफ्त शिक्षा और लाड़ली बहना तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनाओं की लाभार्थियों के लिए 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना ...
हर चुनावी रैली में बीजेपी के नेता महादेव बेटिंग ऐप मामले को जोर शोर से उठा रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर इस मामले को लेकर भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने महादेव को भी नहीं छोड़ा। ...
Assembly Election 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी और विभिन्न राज्यों के संगठनात्मक नेता उन लोगो ...
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने घोषणा करते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने श्री नायब सिंह सैनी, सांसद को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।" ...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियों के तहत पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के लिए बुधवार को राजस्थान का दौरा करेंगे। ...
राजस्थान विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टी भाजपा जितना सत्ताधारी प्रतिद्वंदी कांग्रेस से परेशान नहीं है, उससे ज्यादा परेशानी भाजपा को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से हो रही है। ...