Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
तेलंगाना में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस सांसद रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में बढ़त हासिल करने के बाद अपने निकटतम बीआरएस प्रत्याशी मगंती गोपीनाथ से पीछे हो गये हैं। ...
भाजपा के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। बीजेपी ने अब तक 156 सीटों पर बढ़त बनाई है। कांग्रेस ने 71 सीटों पर बढ़त बनाई है। ...
Election Results Live Streaming: भाजपा 101 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 72 सीटों पर। राज्य की 199 सीट पर मतदान हुआ था क्योंकि एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण उस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। ...
चुनाव आयोग के डाटा के मुताबिक मिश्रा अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के भारती राजेंद्र से एक हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हैं। अभी तक कांग्रेस के भारती राजेंद्र को 7616 और नरोत्तम मिश्रा को 6435 वोट मिले हैं। दतिया सीट से चुनाव लड़ रहे नरोत्तम मिश्रा अगर ...
भाजपा के फायरब्रांड नेता और पार्टी का महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 में अपने निकटतम कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला से 4 मतों से आगे चल रहे हैं। ...
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई। शिवराज सिंह चौहान जीत के प्रति आश्वस्त हैं वहीं कांग्रेस ने भी अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है। ...
तेलंगना में चुनाव आयोग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार इस वक्त कुल 119 सीटों में 5 सीटों के रुझान सामने आये हैं। जिनमें सत्तारूढ़ बीआरएस और कांग्रेस में कड़ी देखने को मिल रही है। इस वक्त बीआरएस 3 और कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। ...