Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चल रही बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। जब विपक्ष की ओर से लगातार शोर-शराबा हो रहा था, तब अमित शाह अपनी बात पूरी करने की कोशिश कर रहे थे। ...
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने चुनाव सुधारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव सुधार तभी संभव हैं, जब पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष हो। इसके लिए चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए ...
राहुल गांधी ने कहा, “आज मैंने खादी पहनी है,” — “आज तो मैंने खादी भी पहनी है” — यह बात उन्होंने बीजेपी की अगुवाई वाले नएडीए सांसदों के उस दिन के लिए उनके कपड़ों की पसंद पर किए गए कमेंट्स का जवाब देते हुए कही। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा नेताओं पर जवाहरलाल नेहरू का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के पहले दो छंदों को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाने का निर्णय केवल नेहरू का नहीं था, ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् को लेकर वर्ष 1937 में हुए ऐतिहासिक विवाद का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उस समय मुस्लिम लीग के दबाव में कांग्रेस ने देशभक्ति के इस प्रतीक गीत के साथ समझौता किया था। ...