Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
तेलंगाना भाजपा के प्रमुख और केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा तेलंगाना चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। ...
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद जा रही है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में टीआरएस को कुल 119 सीटों में से 88 सीटें मिली थीं। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्य समिति की बैठक में कहा कि जाति जनगणना का मुद्दा अहम, लेकिन सरकार मौन है। खड़गे ने कहा कि 2024 में सत्ता में आने पर ओबीसी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी तय करने के साथ ही हम महिला आरक्षण तुरंत लागू करेंगे। ...
मुख्य मुकाबला एमएनएफ और कांग्रेस के बीच ही है। कांग्रेस ने दो स्थानीय पार्टियों पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) और जोरम नेशनलिस्ट पार्टी (जेडएनपी) के साथ इस बार गठबंधन किया है। गठबंधन का नाम 'मिजोरम सेक्युलर अलायंस' (एमएसए) रखा गया है। ...
नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एलएएचडीसी (लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद)-कारगिल चुनावों में कांग्रेस-एनसी गठबंधन की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी को बधाई देते हुए कहा कि यह चुनावी नतीजे भारतीय जनता पार्टी के लिए खतरे की घंटी ...
चुनाव आयोग मध्य प्रदेश की 230 सीटों, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों, राजस्थान की 200 सीटों, तेलंगाना की 119 सीटों और मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर 15 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच में मतदान करा सकता है। ...
26 सीटों वाली हिल काउंसिल के लिए वोटों की गिनती आज सुबह शुरू हुई और गठबंधन ने 15 सीटें हासिल कर ली हैं, जो 18 सीटों के नतीजों के मिलान के बाद बहुमत के लिए आवश्यक आधे आंकड़े को पार कर गया है। ...