Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने और कमलनाथ के बीच मनमुटाव की खबरों का खंडन करते हुए दावा किया वो और कमलनाथ मिलकर सूबे की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम एकजुट हैं। ...
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी से वो अब पुरुषों के बराबरी पर पहुंच गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक मेहनती होती हैं। ...
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा के पक्ष में वोट मांगते हुए विरोधी दल कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है। ...
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रचार करते हुए कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने शनिवार को पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सूबे में सरकार बनाने जा रही है। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "पीएम मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया। मैं आपसे झूठे वादे नहीं करूंगा। मैं जो कहता हूं, वह करता हूं।" ...
कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने लालू यादव की तुलना श्री कृष्ण सिंह से की है। साथ ही सदाकत आश्रम में श्री कृष्ण सिंह की जयंती मनाने के ऊपर सुशील मोदी के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद बिहार के बड़े नेता हैं, समाजिक न्या ...
एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने कहा, "अडानी के बंदरगाहों की वजह से सरकारी बंदरगाहों को नुकसान हो रहा है। देश में अडानी के 14 बंदरगाह और टर्मिनल हैं। अडानी के ये बंदरगाह पूरे देश की कुल माल ढुलाई का लगभग 24% हिस्सा कवर करते हैं।" ...