"रोजगार में महिलाओं की भागीदारी 37 फीसदी बढ़ी, पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा मेहनती होती हैं"- धर्मेंद्र प्रधान

By आकाश चौरसिया | Published: October 29, 2023 10:23 AM2023-10-29T10:23:21+5:302023-10-29T10:34:38+5:30

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी से वो अब पुरुषों के बराबरी पर पहुंच गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक मेहनती होती हैं।

Women participation in the workforce increased by 37 percent said Dharmendra Pradhan | "रोजगार में महिलाओं की भागीदारी 37 फीसदी बढ़ी, पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा मेहनती होती हैं"- धर्मेंद्र प्रधान

फाइल फोटो

Highlightsकेंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान देश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ीमंत्री ने यह बात रोजगार मेले के दौैरान बताई हैधर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक मेहनती होती हैं

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रोजगार मेले में कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान देश में महिलाओं की भागीदारी रोजगार के मामले में बढ़ी है। साथ ही मंत्री ने बताया कि यह प्रतिशत बढ़कर 37 फीसदी हो गया है। उन्होंने बताया कि वित्त-वर्ष 2017-18 के समय यह आंकड़ा 23 फीसदी था। 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी से वो अब पुरुषों के बराबरी पर पहुंच गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक मेहनती होती हैं। प्रधान ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए योजनाएं लेकर आई और कार्यबल में उनकी भागीदारी को भी सुनिश्चित कर रही है।

वहीं, उन्होंने बताया कि केंद्र नीति-निर्माण में महिलाओं को प्राथमिकता को महत्व दे रहा है। मंत्री ने कामकाजी महिलाओं को बदलती प्रौद्योगिकियों के अनुकूल ढलने में मदद करने के लिए पुनः कौशल और कौशल बढ़ाने के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी की दर 2017-18 में 6 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 3.7 प्रतिशत हो गई है।

कार्यक्रम के आखिर में उन्हें केंद्र से जुड़े कार्यालयों में भर्ती के लिए 172 लोगों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। 

Web Title: Women participation in the workforce increased by 37 percent said Dharmendra Pradhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे