Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चल रहे चुनावी प्रचार और वोटिंग के बीच जातीयता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस देश में अभी भी अनुसूचित जाति के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ता है। ...
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। इधर, पूर्व में कांग्रेस के नेता रहे संजय निरुपम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। ...
राजस्थान के दौसा लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 20.88 फीसदी वोटिंग हुई थी। यहां पर भाजपा के कन्हैयालाल मीणा कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा को भारी चुनौती दे रहे हैं। ...
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। अमित शाह ने 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव गांधीनगर से ही लड़ा था। ...
छिंदवाड़ा में 1939 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। इस सीट पर 16 लाख 32 हजार 190 मतदाता हैं। क्षेत्र में 30 प्रतिशत से ज्यादा आदिवासी वोटर हैं और इनका वोट निर्णायक हो सकता है। ...
पहले चरण के तहत जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें नागपुर लोकसभा सीट भी शामिल है जहां से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाजपा के उम्मीदवार हैं। नितिन गडकरी मतदान के बाद अपनी जीत को ले कर आश्वस्त नजर आए और कहा कि मैं अच्छे अंतर से चुनाव जीतूंगा। ...
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अमानवीय तरीके से चाकू मारकर युवती की बेरहमी से हत्या कर रहा है। ऐसी खबरें हैं कि फैयाज ने अपनी सहपाठी छात्रा को इसलिए मार डाला क्योंकि उसने उसके प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। ...
Nagpur LS polls 2024: 12 बार जीत दर्ज कर चुकी कांग्रेस को नितिन गडकरी ने ही वर्ष 2014 में शिकस्त दी थी. इसके बाद के दोनों चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है. ...