Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मई को झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी जनसभा की। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमलावर रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी हारने के डर से दो जगह से चुनाव लड़ रहे हैं। ...
कांग्रेस के कन्हैया कुमार ने दावा किया कि मौजूदा भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उन पर हमला कराया है क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि निर्वाचन क्षेत्र के लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। ...
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और हर जगह 'कमल' खिलेगा। ...
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके साथ इसलिए बहस नहीं कहना चाहते हैं क्योंकि उन्हें वो पसंदीदा उद्योगपतियों के साथ अपने "संबंधों" के बारे में सवालों का जवाब नहीं देना चाहते हैं और वह यह भी नहीं बताना चाहते कि उन्होंने कैसे चुनावी बांड का "द ...
दिल्ली में एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "यह दिलचस्प है कि मैं इन चुनावों में आप (आम आदमी पार्टी) को वोट दूंगा और अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को वोट देंगे।" ...
दिग्विजय सिंह से स्वाती मलीवाल के साथ हुई मारपीट को लेकर सवाल पूछा गया तो वह भड़क गए। बोले मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी। मैं इस घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानता, इसलिए इस सवाल का हमें कोई जवाब नहीं देना है। ...
फरवरी 2024 में झारखंड के चाईबासा में एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। यह कार्रवाई मार्च 2018 में कांग्रेस सम्मेलन के दौरान तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बारे में गांधी द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों ...