भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंन्द्र सिंह धोनी के पास सोने के लिए कोई बड़ा कमरा नहीं है, महज 10 फुट का कमरा है, जिसमें किंगसाइज बेड नहीं बल्कि एक तख्त पर बिछा बिस्तर है। ...
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में 65 रनों की पारी खेलते हुए पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ...
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रूबी त्रिची वॉरियर्स की शुरुआत खराब रही। महज 27 रन के स्कोर पर उसके 2 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद सलामी मुरली विजय ने आदित्य ज्ञानेश के बीच 141 रन की साझेदारी हुई। ...