भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सत्र में एलीट देश- ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज अगले दो साल में 27 श्रृंखला के दौरान 71 टेस्ट मैचों में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे। ...
बीसीसीआई ने श्रीसंत पर अगस्त 2013 में प्रतिबंध लगाया था। उनके अलावा आईपीएल में कथित तौर पर स्पॉट फिक्सिंग करने वाले राजस्थान रॉयल्स के अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। ...
अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज ए के खिलाफ पहली पारी में 19 रन देकर तीन विकेट लेने वाले उमेश ने कहा कि उन्होंने विदर्भ क्रिकेट अकादमी में कोच सुब्रतो बनर्जी के साथ पिछले कुछ महीनों में लय पाने का काम किया। ...
अपने मजेदार ट्वीट से सहवाग लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं। वह 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से कमेंटेटर के रूप में सक्रिय हैं। ...
IND vs WI-A, Practice Match: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 297 रन बनाए। भारत की ओर से पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (100) ने शतकीय पारी खेली। ...