भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
महाराज ने पहले टेस्ट में 318 (189 पर तीन विकेट और 129 पर दो विकेट) रन लुटाए। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 190 रन दिये जिससे भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 601 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ...
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने शुक्रवार को भारत में टेस्ट मैच पिचों की आलोचना करते हुए इन्हें ‘बोरिंग’ करार दिया और कहा कि ये बल्लेबाजों के लिये ज्यादा ही फायदेमंद हैं। उनका मानना है कि भारत में टेस्ट मैच की पिचों के कारण मुकाबला एकतरफा रहता ह ...