यह 19 साल से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित क्रिकेट विश्व कप हैं, जिसका आयोजन आईसीसी करती है। अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1998 में हुई थी, जिसे यूथ वर्ल्ड कप के नाम से जाना जाता था। बाद में इसका नाम बदलकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप कर दिया गया। 1998 में इसका आयोजन दो बार किया गया, इसके बाद से अंडर-19 वर्ल्ड कप हर 2 साल बार आयोजित किया जाता है। टूर्नामेंट के पहले संस्करण में सिर्फ 8 टीमों ने हिस्सा लिया था,लेकिन इसके बाद के सभी टूर्नामेंट में टीमों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत सबसे सफल टीम है, जिसने चार बार खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार, पाकिस्तान ने दो बार और इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया है। Read More
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह और कप्तान उदय सहारण के अर्धशतकों की मदद से भारत ने सात विकेट पर 251 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 45.5 ओवर में 167 रन पर सिमट गयी। ...
ICC Under 19 World Cup 2024: भारतीय टीम के फिनिशर सचिन धास ने डेथ ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की और 20 गेंद पर 26 रन बनाए जिससे टीम 250 रन की संख्या पार करने में सफल रही। ...
टूर्नामेंट 13 जनवरी से 4 फरवरी तक श्रीलंका में होगा, जिसमें कुल 16 टीमें (11 पूर्ण सदस्य और पांच क्वालीफायर) हिस्सा लेंगी। खेले के इस महा आयोजन में कुल 41 मैच होंगे। ...
Under-19 Women's T20 World Cup 2023: अंडर 19 महिला टी-20 विश्व कप में भारत की शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हृषिता बसु का कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ...
बीसीसीआई के जुड़ने के बाद महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गईं जिसका सकारात्मक असर अब दिखने लगा है. अंडर-19 टी-20 विश्व कप की यह ऐतिहासिक खिताबी जीत महिला क्रिकेट के लिए एक सुनहरे दौर का संकेत माना जा सकता है. ...
फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्विटर पर भारतीय महिला अंडर 19 टीम को 5 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। ...
रविवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दी। फाइनल मुकाबले में निश्चित रूप से भारत की गेंदबाजी कमाल की रही। पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 68 रनों पर ही ढेर कर दिया। ...