हिमाचल प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 वर्ग मील से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश का इतिहास उतना ही प्राचीन है, जितना कि मानव अस्तित्व का अपना इतिहास है। इस बात की सत्यता के प्रमाण हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई खुदाई में प्राप्त सामग्रियों से मिलते हैं। प्राचीनकाल में इस प्रदेश के आदि निवासी दास, दस्यु और निषाद के नाम से जाने जाते थे। Read More
हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। उपचुनाव में हार के बाद प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी पर कई आरोप लगाए हैं। ...
By-election results: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले की देगलूर (सुरक्षित) सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जितेश रावसाहेब अंतापुरकर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुभाष पिराजीराव सब्ने को 41,917 मतों के अंतर से हराया। ...
Assembly by-elections: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि उपचुनावों के नतीजों से स्पष्ट है कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की लोकप्रियता कम हो रही है और जनता का रुख बदल रहा है। ...
By-election results: हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुबल-कोटखाई और मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है। ...
By-elections: तेलंगाना में हुजूराबाद विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी। जिलाधिकारी आर वी कर्णन ने बताया कि करीमनगर के एसआरआर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी और इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गयी हैं। ...
By-elections: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता अभय चौटाला, कांग्रेस के दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और अन्य जानेमाने नेता मैदान में हैं। ...
मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक एवं विधानसभा की तीन सीट पर 30 अक्टूबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिए बुधवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। कुल 55 प्रत्याशी मैदान में हैं और मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। ...
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण किन्नौर जिले में सभी ट्रैकिंग, पर्वतारोहण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ...