हिमाचल प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 वर्ग मील से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश का इतिहास उतना ही प्राचीन है, जितना कि मानव अस्तित्व का अपना इतिहास है। इस बात की सत्यता के प्रमाण हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई खुदाई में प्राप्त सामग्रियों से मिलते हैं। प्राचीनकाल में इस प्रदेश के आदि निवासी दास, दस्यु और निषाद के नाम से जाने जाते थे। Read More
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 12 में से छह जिलों में " भारी से भीषण बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भीषणतम बारिश" होने का अनुमान जताते हुए बुधवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। ...
शिमला में मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को "भारी से भीषण बारिश" होने का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जबकि 25 एवं 26 अगस्त को भारी बारिश होने का अनुमान प्रकट करते हुए येलो अलर्ट जारी किया। ...
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य को 'प्राकृतिक आपदा' प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है और केंद्र से आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दुर्लभ गंभीरता की राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया है। ...
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कुछ महीनों में लगातार बारिश के कारण व्यापक तबाही और मौतें देखी गई हैं। दोनों पहाड़ी राज्यों में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 88 हो गई। ...
यह इमारत अच्छी स्थिति में है। यह भीषण भूस्खलन मलबे के कारण हुआ जो रिसाव से दरकने लगा है। आजादी के बाद इस लॉज को ‘‘राष्ट्रपति भवन’’ का नाम दिया गया क्योंकि भारत के राष्ट्रपति गर्मियों के दौरान यहां आते थे तथा रहते थे। ...
बड़े पैमाने पर हुई तबाही के बीच, हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य को 'प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र' घोषित किया है। राज्य में लगातार बारिश के बीच कई जिलों में भयानक भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं। शिमला समेत कई जिलों में भूस्खलन हुआ है। ...