गुजरात भारत का एक बेहद अहम प्रदेश है। गुजरात का इतिहास करीब 2000 वर्ष ईसा पूर्व माना जाता है। बताया जाता है कि भगवान कृष्ण मथुरा छोड़कर सौराष्ट्र के पश्चिमी तट पर जा बसे, जो द्वारिका यानी प्रवेशद्वार कहलाया। इसके अलावा मौर्य, गुप्त, गुर्जर प्रतिहार, चालुक्य (सोलंकी) राजाओं का यहां शासन रहा। यहीं पर महमूद गजनवी की लूटपाट मचाई। अरब सागर से सटा यह राज्य भारत में कारोबार की दृष्टि बेहद अहम है। उत्तर भारत के कई राज्यों के लोग गुजरात में कमाई के लिए जाते रहे हैं। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से आते हैं। वे पहले गुजरात के सीएम रहे हैं। उन्होंने भारत के विकास के लिए गुजरात मॉडल का उदाहरण दिया था। वर्तमान में विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। Read More
गुजरात में लोकगीत गायकों पर नोटों की बारिश होना आम बात है। ताजा मामला अमदाबाद का है जहां गुरूवार की शाम आजोजित 'लोक दायरो' समारोह के दौरान एक लोक गायक बृजराज गाधवी पर लोगों ने लाखों रुपये लुटा दिए। ...
दलित नेता एवं गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने यह आरोप भी लगाया कि फेसबुक और ट्विटर पर उन्हें पहले भी ऐसी धमकियां मिलने के बावजूद गुजरात पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ...
इशरत जहां कथित फर्जी मुठभेड़ केस में सीबीआई तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के तत्कालीन गृह राज्यमंत्री अमित शाह को गिरफ्तार करना चाहती थी। ...
गुजरात एटीएस के पुलिस अधीक्षक ने कहा, ''शेख विस्फोट के बाद से ही फरार था। उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस (अंतरराष्ट्रीय लुक आउट नोटिस) जारी किया गया था। हम अब उसे सीबीआई को सौंप देंगे।'' ...