जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग ने कहा कि पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के बाद हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे हजारों क्यूसेक लीटर पानी छोड़े जाने के कारण यमुना के जलस्तर में वृद्धि हुई है। ...
लगातार हो रही बारिश और उफनाई नदियों के कारण बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में हिमाचल में मरने वालों की संख्या 29 तक पहुंच चुकी है। जुतोग और समर हिल रेलवे स्टेशनों के बीच किमी 92/6-92/7 पर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक भारी बारिश के कारण बह गया है। ...
हिमाचल के सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में सोमवार सुबह बादल फटने से सात लोगों की जान चली गई। भारी बारिश के कारण समर हिल में "शिव मंदिर" ढह गया। भूस्खलन के कारण यातायात बाधित होने के बाद 14 और 15 अगस्त को चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी ग ...
राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण देहरादून के बाहरी इलाके में एक रक्षा प्रशिक्षण अकादमी सोमवार को ढह गई। लगातार बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ। पौडी जिले के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में भूस्खलन के बाद चार-पांच लोग लापता हैं। ...
रुद्रप्रयाग में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बीच एक भयानक वीडियो सामने आया। भारी बारिश के बीच एक तीन मंजिला होटल ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ...
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और बारिश की वजह से दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था। यमुना का जलस्तर 13 जुलाई को 208.66 मीटर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था.. ...