दिल्ली में फिर बाढ़ जैसे बनने लगे हालात, यमुना का पानी खतरे के निशान के पार पहुंचा, अलर्ट

By अनिल शर्मा | Published: August 16, 2023 07:38 AM2023-08-16T07:38:59+5:302023-08-16T07:52:10+5:30

बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग ने कहा कि पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के बाद हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे हजारों क्यूसेक लीटर पानी छोड़े जाने के कारण यमुना के जलस्तर में वृद्धि हुई है।

Flood-like situation started again in Delhi Yamuna water crossed the danger mark, alert | दिल्ली में फिर बाढ़ जैसे बनने लगे हालात, यमुना का पानी खतरे के निशान के पार पहुंचा, अलर्ट

फोटोः वीडियो स्क्रिनशॉट

Highlights मंगलवार 11 बजे यमुना जलस्तर 205.39 मीटर तक पहुंच गया। देर शाम यह खतरे के निशान (204.5 मीटर)  को पार कर गया। राहत बचाव टीमों को तैनात कर दिया गया है।

नई दिल्लीः पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश की वजह से यहां यमुना नदी के पानी में एक बार फिर वृद्धि देखी गई है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (204.5 मीटर) से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। मंगलवार 11 बजे यमुना जलस्तर 205.39 मीटर तक पहुंच गया। वहीं देर शाम यह खतरे के निशान (204.5 मीटर)  को पार कर गया। अधिकारियों ने कहा कि अगले 24 घंटों में इसके जलस्तर में और वृद्धि जारी रहेगी।

यमुना के जलस्तर के खतरे के निशान को पार करने के बाद राहत बचाव टीमों को तैनात कर दिया गया है। बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग ने कहा कि पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के बाद हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे हजारों क्यूसेक लीटर पानी छोड़े जाने के कारण यमुना के जलस्तर में वृद्धि हुई है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। शाम 6 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 204.94 मीटर था।सीडब्ल्यूसी के मुताबिक, दिल्ली में दोपहर तीन बजे यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया और जलस्तर 204.57 मीटर हो गया। 'चेतावनी' स्तर 204.5 मीटर है।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने भविष्यवाणी की है कि बुधवार सुबह 5 बजे तक स्तर 205 मीटर तक बढ़ जाएगा। एक महीने पहले नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ आ गई थी। 13 जुलाई को, दिल्ली में यमुना ने अपना अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर 208.66 मीटर दर्ज किया था।

Web Title: Flood-like situation started again in Delhi Yamuna water crossed the danger mark, alert

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे