जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
देखा जा सकता है कि परिवार में महिला समेत छोटे बच्चे भी पानी के तेज बहाव में बह गए। एक ही परिवार के ये लोग एक चट्टान पर खड़े होकर मौसम का लुत्फ ले रहे थे तभी अचानक से तेज पानी आ गया। ...
NDRF Amit Shah: सरकार ने विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एनडीआरएफ जैसे विशेष संगठनों के लिए खेलों को जरूरी बनाने का भी निर्णय लिया है। ...
लद्दाख के न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शुक्रवार देर रात टी-72 टैंक पर सवार होकर नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बह गए और उनके डूबने की आशंका जताई जा रही। ...
दिल्ली में शुक्रवार को मानसून के पहले दिन लगातार तीन घंटे तक बारिश हुई जो पिछले 88 सालों में इस महीने हुयी सर्वाधिक वर्षा है और बारिश से जुड़े हादसों में राष्ट्रीय राजधानी में पांच लोगों की मौत हो गई। ...
Assam floods: बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या 39 हो गई है। कोपिली और कुशियारा नदियां क्रमशः धरमतुल और करीमगंज में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। ...
असम और मणिपुर जैसे राज्य बाढ़ से जूझ रहे हैं। असम और मणिपुर में विनाशकारी बाढ़ ने तबाही मचाना जारी रखा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बाढ़ से संबंधित आठ और मौतों की सूचना दी। जिससे कुल मृत्यु संख्या बढ़कर 53 हो गई है। ...
ब्राजील में आई बाढ़ से हजारों लोग अब तक बेघर हो चुके हैं, जबकि अभी भी कई लापता हैं। इसके साथ जो रिपोर्ट सामने आई है, वो काफी चौंकाने वाली है, क्योंकि 57 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। ...