Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
करतारपुर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे सुरेंद्र सिंह चौधरी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले 10 अप्रैल को जालंधर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में आप की सदस्यता ली थी। ...
Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को बेलगावी जिले के अथानी सीट से टिकट दिया गया है। ...
बीजेपी नेता अमित शाह ने हाल ही में राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत-सचिन पायलट की तकरार का भी मजाक उड़ाते हुए कहा कि दोनों नेता सत्ता के लिए व्यर्थ लड़ रहे हैं क्योंकि न तो सत्ता मिलेगी क्योंकि इस बार भाजपा सत्ता में आ रही है। ...
एनसीपी 10 मई को होने वाले कर्नाटक चुनाव में 40-45 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, जहां भाजपा, कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। ...
कर्नाटक में जनता दल सेक्यूलर ने विधानसभा चुनाव के लिए 49 प्रत्याशियों के नाम की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके पहले जेडीएस ने दिसंबर 2022 में अपने 93 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी की दूसरी सूची में देवेगौड़ा का बड़ी बहू भवानी रेवन्ना को ...
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी प्रमुख सतीश जरकीहोली ने कहा कि भाजपा में टिकट कटने से नाराज विधायक इस कारण से पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि 2018 में उसने अनैतिक तरीके से 'ऑपरेशन लोटस' चलाकर एक लोकतांत्रिक सरकार को गिराने का काम किया था। ...
लोकसभा सचिवालय द्वारा भेजे गए नोटिस में उनसे 22 अप्रैल तक ‘12 तुगलक लेन’ आवास खाली करने के लिए कहा गया है। उनके आवास के बाहर दो ट्रक खड़े देखे गए और बाद उनमें सामान लादकर उनकी मां सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ ले जाया गया। ...