Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
लोकसभा सचिवालय द्वारा भेजे गए नोटिस में उनसे 22 अप्रैल तक ‘12 तुगलक लेन’ आवास खाली करने के लिए कहा गया है। उनके आवास के बाहर दो ट्रक खड़े देखे गए और बाद उनमें सामान लादकर उनकी मां सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ ले जाया गया। ...
कर्नाटक के हवेरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट गंवाने वाले वाले मौजूदा विधायक नेहरू ओलेकर ने सीधे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधा है और उन पर करोड़ों रुपये के गबन का बेहद सनसनीखेज आरोप लगा दिया है। विधायक ओलेकर ने भाजपा से इस्तीफा दे दिय ...
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस का सियासी समीकरण बिगड़ सकता है क्योंकि 40 से 45 सीटों पर एनसीपी भी अपने प्रत्याशियों को उतार सकती है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में एम्स का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों का भी उद्घाटन किया। इसमें गुवाहाटी स्थित कोकराझार, नलवारी और नगांव महाविद्यालय और चिकित्सालय शामिल हैं। इसके बाद जन ...
कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे लक्ष्मण सावदी को उनकी पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र अथानी से टिकट देने का ऐलान किया है। कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा के बगावती खेमे से यह पहली भारी चुनौती है, जिसका मुकाबला अब पार्टी ...
Karnataka Polls 2023: 212 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बगावत की स्थिति पैदा हो गई है। टिकट ना मिलने से नाराज कुछ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ...
समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस और सुभासपा ने उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के तहत महापौर की कई सीट के लिए बुधवार रात अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। ...
कांग्रेस नेता दिग्वियज सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि वो झूठा प्रचार कर रहे हैं कि मुस्लिमों की आबादी में इजाफा हो रहा है, सच्चाई यह है कि हिंदुओं के मुकाबले अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी तेजी से घट रही है। ...