पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह चौधरी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल, 5 दिन में मोहभंग, फिर से लौटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 15, 2023 09:40 PM2023-04-15T21:40:45+5:302023-04-15T21:41:38+5:30

करतारपुर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे सुरेंद्र सिंह चौधरी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले 10 अप्रैल को जालंधर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में आप की सदस्यता ली थी।

Former MLA Surendra Singh Chowdhary left Congress and joined Aam Aadmi Party disillusioned in 5 days returned again nephew late Santokh Singh Chowdhary | पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह चौधरी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल, 5 दिन में मोहभंग, फिर से लौटे

सत्तारूढ़ आप पर कांग्रेस नेताओं को प्रलोभन देने के कुत्सित तरीके अपनाने का आरोप लगाया।

Highlightsसुरेंद्र चौधरी जालंधर के सांसद रहे दिवंगत संतोख सिंह चौधरी के भतीजे हैं।निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। सत्तारूढ़ आप पर कांग्रेस नेताओं को प्रलोभन देने के कुत्सित तरीके अपनाने का आरोप लगाया।

चंडीगढ़ः पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह चौधरी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के पांच दिन बाद शनिवार को जालंधर में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गये। करतारपुर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे चौधरी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले 10 अप्रैल को जालंधर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में आप की सदस्यता ली थी।

सुरेंद्र चौधरी जालंधर के सांसद रहे दिवंगत संतोख सिंह चौधरी के भतीजे हैं जिनके निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सुरिंदर चौधरी का पार्टी में स्वागत करते हुए सत्तारूढ़ आप पर कांग्रेस नेताओं को प्रलोभन देने के कुत्सित तरीके अपनाने का आरोप लगाया। 

Web Title: Former MLA Surendra Singh Chowdhary left Congress and joined Aam Aadmi Party disillusioned in 5 days returned again nephew late Santokh Singh Chowdhary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे