Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में किसका पलड़ा भारी, जानें बहुमत के लिए कितनी सीट चाहिए?

By संदीप दाहिमा | Published: May 13, 2023 09:03 AM2023-05-13T09:03:34+5:302023-05-13T10:32:48+5:30

Next
Karnataka results | karnataka-results | Latest india Photos at Lokmatnews.in

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई।

Karnataka Assembly election 2023 | karnataka-assembly-election-2023 | Latest india Photos at Lokmatnews.in

चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच है। शीर्ष नेताओं में राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार और जेडीएस के एच डी कुमारस्वामी सहित कई अन्य चेहरे हैं, जिन पर नजर होगी। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 113 है।

karnataka election 2023 opinion poll | karnataka-election-2023-opinion-poll | Latest india Photos at Lokmatnews.in

मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह 8 बजे शुरू हुई और चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है।

karnataka election 2023 exit poll | karnataka-election-2023-exit-poll | Latest india Photos at Lokmatnews.in

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य भर में, विशेषकर मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का मतदान दर्ज किया गया था।

who will win karnataka election 2023 | who-will-win-karnataka-election-2023 | Latest india Photos at Lokmatnews.in

ऐसे में जब ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़े मुकाबले का पूर्वानुमान जताया गया है, दोनों दलों के नेता नतीजों को लेकर 'बेचैन' लग रहे हैं, जबकि जेडीएस एक त्रिशंकु जनादेश की उम्मीद करता दिख रहा है, जो इसे सरकार गठन में एक भूमिका निभाने का मौका प्रदान करेगा।